PM Kisan Online Refund कैसे करें? देखें अपात्र किसानों की सूची

देश के किसानों के साल २०१९ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई PM किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम जुड़े देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। इसके तहत, पात्र किसानों को सरकार द्वारा 6,000 रुपये वार्षिक रूप से तीन किस्तों में प्रदान किए जाते हैं, इस योजना से मिली राशि को किसान बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधनों की खरीद में उपयोग कर रहे है।

Custom Full-Width Button 👉PM Kisan Online Refund

ऑनलाइन रिफंड प्रक्रिया

किसान योजना की शुरुआत के बाद से कुछ अपात्र लोग भी इसका लाभ उठाने लगे थे। इसे रोकने के लिए सरकार द्वारा हाल ही में एक सख्त आदेश जारी किया है। इसके तहत जो भी अपात्र लोग इस योजना के तहत आर्थिक लाभ ले चुके हैं, उन्हें स्वेच्छया से पूरी राशि वापस करनी होगी। यदि सरकार द्वारा किसी भी लाभार्थी की पात्रता अमान्य करार की जाती है तो उसे ली गयी राशि को ब्याज समेत वापस करना होगा, और सरकार द्वारा क़ानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है।

इस पोस्ट में हम आपको PM Kisan Online Refund कैसे करें? इसकी पूरी जानकारी चरण वध तरीके से प्रदान कर रहे हैं।

PM Kisan Online Refund कैसे करें?

PM Kisan Online Refund करने की प्रक्रिया चरण निम्नलिखित है-

  • सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट- https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें।
PM Kisan Online Refund करने की प्रक्रिया
  • इसके बाद होमपेज पर जाएं और “फार्मर कॉर्नर” में दिए गए “ऑनलाइन रिफंड” विकल्प पर क्लिक करें।
PM Kisan Online Refund
  • यदि आपको पहले योजना के तहत गलत भुगतान मिला था और उसे लौटाना चाहते हैं, तो संबंधित विकल्प का चयन करें।
  • अब आपको आधार संख्या, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक को चुनकर, दिए गए बॉक्स में आवश्यक जानकारी भरनी होगी। फिर “Get Details” पर क्लिक करें।
  • नई स्क्रीन पर आपकी योजना से जुड़ी सभी जानकारी दिखाई देगी। इसके बाद “Refund” बटन पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारियां, जैसे ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण आदि दर्ज करके ऑनलाइन रिफंड प्रक्रिया पूरी करें।
💡जो भी अपात्र किसान अब तक गलती या धोखे से इस योजना का लाभ ले रहे थे, उन्हें सरकार द्वारा मिली सभी किस्तों की राशि वापस करनी होगी। यदि वे स्वेच्छा से रिफंड नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर एक विशेष लिंक जारी किया गया है, जहां से वे ऑनलाइन रिफंड प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।